सावन के अंतिम सोमवार में बाबा घुसरनाथ धाम में रिकार्ड श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व पूजन अर्चन किया। गर्मी की अधिकता व विद्युत आपूर्ति ठप होने ने श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
सावन मास के चौथे एवं आखिरी सोमवार को घुइसरनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों के मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। भक्तों की ओर से शिवलिंग में जलाभिषेक किया गया। लालगंज अझारा के चौराहे व सांगीपुर बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। परिस्थिति कैसी भी रही हो हालाँकि भगवान शिव की आराधना श्रद्धालुओं की ओर से विधिवत रूप से की गयी। घुइसरनाथ धाम के साथ साथ प्रतापगढ़ जिले के सभी शिव मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज रहे थे।
बाबा घुसरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ अनुमान से बहुत ज्यादा थी जिसकी वजह से स्थानीय प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए थे। लेकिन विगत कई वर्षों से मुख्य मुख्य शिव जी के पर्वों पर मंदिर परिसर व अन्य क्षेत्र में सुरक्षा, सेवा व भीड़ नियंत्रण का कार्यभार सम्हाल रहे वज्र फिजिकल अकादमी के जाबाज छात्रों व अकादमी के संचालक श्री विशाल मिश्र (भारतीय थल सेना) ने बेहतरीन ढंग से कार्य किया और कई श्रद्धालुओं की सेवा की, कई श्रद्धालुओं को बेहतर ढंग से जलाभिषेक करवाया, अचानक इतनी भीड़ में असहज व गर्मी से बेहोश हो रहे श्रद्धालुओं के लिए भगवान शिव के सेवक के रूप में अकादमी के छात्र सेवा में लगे रहे और उन्हें हॉस्पिटल तक पहुंचने का बंदोबस्त भी किया।
वैसे जहाँ तक बात वज्र अकादमी की करें तो यह अकादमी वर्ष 2006 से ट्रेनर विशाल मिश्र द्वारा संचालित की जा रही है। वज्र फिजिकल अकादमी पूरी तरह से निःशुल्क है। जिसकी वजह से समाज के हर वर्ग के हज़ारों युवा अब तक लाभान्वित हो चुके हैं और देश के विभिन्न राज्यों में सैन्य सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।
आज विशाल मिश्र के नेतृत्व में इस अकादमी के युवाओं नें घुइसरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ की सेवा में अपना पूरा दम खम झोंक रखा था। कई जिंदगियों को बचाया गया, कई बिछड़े बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया गया। यहीं नहीं श्रद्धालुओं की भीड़ का जिस तरीके से नियंत्रण किया गया वह क़ाबिले तारीफ था। वहाँ धाम पर उपस्थित पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने वज्र फिजिकल अकादमी के इस कर्तब्य भाव की खूब सराहना की साथ ही साथ उनके उज्जल भविष्य की कामना की। बाबा घुइसरनाथ धाम में कई सेवा दल अलग अलग समय पर अपनी सेवायें देते हैं लेकिन वज्र फिजिकल अकादमी बेहतरीन दलों की सूची में एक विशेष स्थान रखता है, वज्र फिजिकल अकादमी को समय समय पर विभिन्न पुरस्कारों से भी नवाजा गया है,अकादमी को जनपद प्रतापगढ़ के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, M.L.A. और M.P. सभी के हाथों पुरष्कृत किया जा चुका है। प्रतापगढ़ के सभी देवस्थानों में श्रद्धालुओं की सेवा हेतु ऐसे ही युवाओं का एक संगठन होना चाहिये जिससे प्रशासन को और बेहतर ढंग से व्यवस्था को नियंत्रित करने का मौका मिल सके।









