![]() |
मुंबई| अपने अभिनय के दम पर टीवी जगत में अपना लोहा मनवाने वाली बेल्हा की जन्मी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की शादीशुदा लाइफ बाहर से जितनी खुशनुमा दिखाई पड़ती है, अंदर से उतना ही दुखभरी है। श्वेता का अपने दूसरे पति से रिश्तों में कुछ अनबन चल रहा है। श्वेता तिवारी ने पति अभिनव के खिलाफ मुंबई के पुलिस ठाने में शिकायत दर्ज करायी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, श्वेता ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। बेटी से अपशब्द व दुर्व्यवहार के इलज़ाम लगाये गए हैं। बता दें कि श्वेता तिवारी ने अपने पूर्व पति और भोजपुरी फिल्मो के अभिनेता राजा चौधरी पर भी मारपीट और हिंसा के आरोप लगाए थे। जिसके बाद राजा चौधरी से तलाक ले लिया था। श्वेता का व्यक्तिगत जीवन काफी उतार-चढ़ाव और संघर्पूष पूर्ण रहा है।
प्यार-शादी-और तलाक: आखिर क्यों श्वेता तिवारी के लिए 'हादसा' साबित हुईं उनकी दोनों शादियां?
अंग्रेजी अख़बार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने कहा था कि जब राजा चौधरी से उनका विवाह सन 1999 में हुआ था तब वो केवल 19 वर्ष की थीं। हलाकि श्वेता की मां को ये रिश्ता पसंद नहीं था। लेकिन श्वेता ने अपनी मां और परिवार के खिलाफ जाकर राजा से शादी की।
![]() |
| श्वेता तिवारी और राजा चौधरी |
दो वर्ष बाद उन्होंने बेटी पलक को जन्म दिया. इसके बाद से अक्सर दोनों के बीच अनबन रहने लगी. श्वेता ने बताया था-
जब राजा से शादी हुई तो मैं मजह 19 साल की थी. इतनी छोटी उम्र शादी करने पर पता नहीं होता कि जिससे आप शादी कर रहे हैं वो आपके लिए सही है या नहीं. आपके पति को आपकी इज्जत करनी आनी चाहिए।
दो वर्ष बाद बेटी पलक का जन्म हुआ। बताया जाता है की इसके बाद से दोनों में अनबन होने लगी. श्वेता ने बताया था- "जब राजा चौधरी से शादी हुई तो मैं केवल 19 साल की थी. इतनी कम उम्र शादी करने पर पता नहीं होता कि जिससे आप शादी कर रहे हैं वो आपके लिए सही है या नहीं। आपके पति को आपकी इज्जत करनी आनी चाहिए।" श्वेता राजा से शादी को अपना भूल मानती है।
श्वेता ने शादी के लगभग 8 साल बाद 2007 में राजा चौधरी से डाइवोर्स ले लिया। श्वेता ने राजा चौधरी पर दारू के नशे में उन्हें मारने-पीटने के आरोप लगाए थे।
![]() |
| श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली |
इसी दौरान श्वेता की भेंट अभिनव कोहली से हुयी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई फिर यह प्यार में बदल गया। वर्ष 2013 में दोनों श्वेता और अभिनव ने शादी कर ली । दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम रेयांश है। बता दें की श्वेता का जन्म प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश में हुआ था।


