राजा भइया और मोती सिंह एक बार फिर आमने सामने - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 13 अगस्त 2019

राजा भइया और मोती सिंह एक बार फिर आमने सामने

प्रतापगढ़ में कई नेताओं में स्थानीय सत्ता स्रोतों के लिए रस्साकशी चलती रहती है। इसीलिए प्रतापगढ़ में कुछ भी हो और उसमें राजनीति न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है जिला सहकारी बैंक के प्रबंध समिति सदस्यों और अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर सियासत गर्म है वही वर्तमान में प्रबंध समिति में भी है राजा भैया समर्थकों का कब्जा है राजा भैया के करीबी कैलाश नाथ ओझा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष है। कल सहकारी बैंक की प्रबंध समिति के सदस्यों का नामांकन भी होना है कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप उर्फ मोती सिंह के भतीजे बाले सिंह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले है और उनके कई साथी सदस्य पद के लिए नामंकन करेगें ऐसे में देखना ये दिलचस्प होगा की दांव किसका भारी पड़ेगा। दोनों अपने आप में कद्दावर वर माने जाते हैं वहीं राजा भइया का कद व नाम राष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा है। यह एक तरह से समर्थकों के हित के लिए उत्तर प्रदेश के दो मंत्रियों की साख से जुड़ी बात है, एक पूर्व केबिनेट मंत्री है एक वर्तमान कैबिनेट मन्त्री हैं।