चौकी प्रभारी की दबंगई की वजह से गुस्साई भीड़ ने किया चक्का जाम - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 14 अगस्त 2019

चौकी प्रभारी की दबंगई की वजह से गुस्साई भीड़ ने किया चक्का जाम

प्रतापगढ, जेठवारा थाना इलाके के मुख्यालय मार्ग डेरवा बाजार का मामला है जिसमें डी.जे. संचालक अपनी मनमानी से बिना किसी अनुमति के बाजार में खड़ा कर तेज धुन में बजा रहा था और लोग डीजे की धुन में मस्त नाच रहे थे। वैसे ज्यादातर परिस्थितियों में डी.जे. बजाने के लिए अनुमति नहीं ली जाती है। हुआ यूं कि खुशी के माहौल में बीच सड़क पर लोगों के नाचने से बाजार में लगा जाम लग गया। बाजार में लोग परेशान होने लगे न नाचने वालों को असर पड़ रहा था, न डी.जे. वाले को अन्य लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में समझ आ रहा था। लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डी.जे. बंद करवाकर जाम खुलवाया। पुलिस द्वारा अमर्यादित रूप से व्यवहार करने की वजह से बिना अनुमति के बीच सड़क पर डी.जे. बजाने के बाद भी किसी देवस्थल निशान चढ़ाने जा रही महिलाओं ने पुलिस के व्यवहार से आक्रोशित होकर चौकी इंचार्ज पर डी.जे. संचालक/ ड्राइवर को पीटने और पकड़कर थाने ले जाने का आरोप लगा महिलाओं ने रोड को जाम करने का प्रयास किया जिससे पुलिस को मजबूरन ड्राइवर को छोड़ना पड़ा । पुलिस द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने की वजह से लोगों को और अधिक परेशानी हो गयी। कई बार पुलिस आमजन व गरीब को देख गाली गलौच व मारपीट पर उतर आती है कभी कभी यही सब पुलिस पर भारी पड़ जाता है।