प्रतापगढ़ जिले के थाना मान्धाता के सब इंस्पेक्टर कमल कुमार रस्तोगी अपने सहयोगी होमगार्ड को लेकर गए थे एक निर्माण रोकने, जो कि उसी गांव के लोगों में से किसी एक नए शिकायत कर बताया था कि यह अवैध है। जब अवैध(यह कई तरीके का होता है कई बार पड़ोसी व परिवार के ही लोग ईर्ष्यालु होने पर पुलिस और कोर्ट का सहारा ले छप्पर से छत डाल रहे परिवार पर स्टे लगवाते हैं व पुलिस सहयोग ले निर्माण रुकवाते हैं। ऐसा ही मामला यह दिखाई पड़ता है।) तरीके से निर्माण करवा रही महिलाओं को सब इंस्पेक्टर कमल कुमार रस्तोगी ने रोका तो कई महिलायें दरोगा पर ही टूट पड़ी, जिसमें होमगार्ड पीटे गए जबकि दरोगा भाग खड़े हुए। महिलाओं ने जमकर मोटे- मोटे डंडो से पीटना शुरू कर दिया। महिलाओं ने गाँव से 200 मीटर दूरी तक दरोगा व होमगार्ड को दौड़ाया और वह भागते रहे। मारने वाली महिलाएं खदेड़ती रही गांव के किसी अन्य के घर मे घुसकर दारोगा ने अपनी जान बचाई। नौकरी बचाने के चक्कर मे नहीं किये सरकारी पिस्टल का इस्तेमाल। मोटरसाइकिल भी छोड़ भागे थे दोनों पुलिसकर्मी, बाद में मान्धाता थाना की पूरी पुलिस फ़ोर्स आयी और दरोगा व उसकी मोटरसाइकिल थाने लेकर गयी। साथ ही साथ गाली गलौच करते हुए पुलिस ने होमगार्ड को पीटने व दरोगा को दौड़ाने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी आगे की कार्यवाही जारी है। यह पूरा मान्धाता थाना के पीपरपुर ढेमा गाँव का है। आखिर क्या वजह है जिसकी कारण बूढ़ी व जवान महिलाओं ने हथियार उठाया इसकी भी जांच होनी चाहिए।
थानाक्षेत्र मान्धाता में अवैध निर्माण रोकने गयी पुलिस टीम पर हमला करने वाली 04 महिलायें गिरफ्तार
आज दिनांक 11.08.2019 को मथुरा प्रसाद पटेल पुत्र राम सुन्दर नि. पीपरपुर ढेमा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ ने सूचना दी कि उनके पडोस के विजय पुत्र शालिक राम आदि उनकी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे है तथा मना करने पर घर में घुसकर मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दे रहे है। इस सूचना पर थाना मान्धाता के उ.नि. कमल रस्तोगी मय हमराह द्वारा मौके पर पहुंच कर अवैध निर्माण रोकने हेतु कहा गया जिस पर प्रतिवादीगण द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।
इस सम्बन्ध में वादी मथुरा पटेल पुत्र राम सुन्दर पटेल नि0 पीपरपुर ढेमा की तहरीर पर थाना मान्धाता पर मु0अ0सं0 157/19 धारा 147, 148, 149, 323, 352, 452, 504, 506, 332, 336, 353 भादवि व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर 04 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तागण का विवरण-
01. अनीता देवी पत्नी अजय नि0 पीपरपुर ढेमा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।
02. मंजू पत्नी राजेन्द्र नि0 पीपरपुर ढेमा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।
03. कुसुम देवी पत्नी चन्द्र शेखर नि0 पीपरपुर ढेमा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।
04. सुषमा देवी पत्नी लवकुश नि0 पीपरपुर ढेमा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

